Category Archives:  News

'प्लेस ऑफ़ गॉड' नाम से मशहूर है ये जगह, आज तक अनसुलझा है रहस्य

Feb 22 2021

Posted By:  Sunny

ये दुनिया कई रहस्यों से भरी हुयी है, जो एक सदियों बीत जाने के बाद भी इंसान के लिए रहस्य बने हुए है | ऐसी कई जगह भी मौजूद है, जो अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए है | हालाँकि इन रहस्यों को समय समय पर सुलझाने की भी कोशिशे की गयी, लेकिन असफलता ही हाथ लगी |



आज हम आपको ऐसे ही एक रहस्य्मयी स्थान के बारे में बताने जा रहे है, जो मैक्सिको में स्थित है | इस जगह का नाम वैसे तो टियाटिहुआकन सिटी है, लेकिन ये जगह 'प्लेस ऑफ़ गॉड' के नाम से मशहूर है | इस जगह से जुड़े कई रहस्य है, जिनको सुलझाने की कोशिश कई शोधकर्ता और वैज्ञानिक कर चुके है, लेकिन असफल रहे |



टियाटिहुआकन शहर के नाम से जाना जाने वाला ये शहर पिरामिडो का खंडहर है | आज तक मिले साक्ष्यों के अनुसार इस शहर की खोज 14वीं शताब्दी में Aztec साम्राज्य के लोगो ने की थी, उन्होंने ही इस शहर का नाम टियाटिहुआकन शहर रखा | लेकिन उससे पहले इसका क्या नाम था, और इसे किसने बनाया ये कोई नहीं जानता |


इस शहर की खोज करने वाले एजटेक्स लोगो का कहना था कि ये शहर किसने बनाया, क्यों बनाया, कैसे बनाया और यहाँ कौन रहता था, ये कोई नहीं जानता | देखने में लगता है कि ये शहर अपने आप ही प्रकट हो गया | बता दे आज तक इस शहर से जुडी कोई बड़ी जानकारी हाथ नहीं लग पायी है |


हालाँकि शोधकर्ताओं का मानना है की यहाँ 25 हजार लोग रहते होंगे, क्योंकि ये एक बड़े क्षेत्र में फैला है | बता दे इस शहर का निर्माण उसी शैली में हुआ है, जिसमे अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क का हुआ है |

इस शहर के एक पिरामिड में कई इंसानो की हड्डियां भी मिली थी | जिनके बारे में अनुमान लगाया जाता है, यहाँ लोगो की बलि दी जाती थी | इसके अलावा यहाँ आग से तबाही के संकेत भी मिलते है | लेकिन ये साफ नहीं है कि आग कैसे लगी, शोधकर्ताओ का मानना है कि आग से कोई सभ्यता ख़त्म नहीं हो सकती | इसीलिए ये शहर आज भी रहस्य बना हुआ है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर